प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को रफ्तार देने के निर्देश

0
141

बैठक में प्रचार-प्रसार, कैंप आयोजन और ऋण स्वीकृति पर जोर                                                                   बक्सर खबर। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को निर्देश दिया कि योजना के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को इसके लाभों की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित नियमों के अनुसार ऋण स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाकर आम नागरिकों को योजना का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here