-डीएवी स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने समाज को दिया बेहतर बनने का संदेश
बक्सर खबर। शिक्षा में संस्कार और नैतिक मूल्यों को शामिल करने वाले महान विचारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती बक्सर में समारोह पूर्वक मनाई गई। डीएवी स्कूल परिवार बक्सर ने इसे बहुत ही भव्य रुप प्रदान करते हुए शहर में प्रभात फेरी निकाली। इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया। वेद की और लौटो, नारी शिक्षा को बढ़ावा दो और जाति-पाति छोड़ो, मानवता अपनाओ।
ऐसे संदेश लिखी तख्तियां लिए छात्र और शिक्षक डीएवी स्टेशन रोड़ की शाखा से 12 फरवरी को सुबह सात बजे शहर की तरफ निकले। शालीन वस्त्र में शिक्षक और बच्चों के साथ अनुशासन की पंक्ति बनाएं एनसीसी कैडेट। बड़े ही आकर्षक ढंग में नजर आ रहे थे। उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सह क्षेत्र पदाधिकारी वी आनंद कुमार ने कहा, महर्षि भारतीय नवजागरण के पुरोधा थे।

उनके आदर्शों के अनुरूप ही डीएवी स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल देता है। हमारा लक्ष्य है, छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले और चारित्रिक विकास हो। यह प्रभात फेरी स्टेशन रोड, ज्योति चौक, वीर कुंवर सिंह चौके होते पीपी रोड के रास्ते, सिविल लाइन और पुन: मेन होते विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।































































































