बक्सर खबर। पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। वह समाज के हित में काम करती है। दिन हो या रात, हर मुश्किल समय में यही ऐसा महकमा है। जो आपके पास पहुंचता है। लेकिन, इसका हौसला तब बढ़ेगा। जब आप सहयोग करें। इस महकमें के पास जिम्मेवारियां बहुत हैं। वह तभी पूरी होंगी। जब समाज का सहयोग उसे प्राप्त होगा। यह बातें आज पुलिस सप्ताह दिवस के समापन पर सभी वक्ताओं ने कही।
एसपी यूएन वर्मा की अध्यक्षता में आज गुरुवार को पुलिस लाइन में समारोह आयोजित किया गया था। जिसका शुभारंभ उन्होंने स्वयं रक्तदान कर किया। उनके साथ सदर डीएसपी सतीश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया। साथ ही शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, स्वयं सेवी संगठनों और मीडिया के लोगों को सम्मानित किया गया।
सभी को प्रसस्ति पत्र देकर कप्तान ने सम्मानित किया और उनके कर्त्तव्य की याद भी दिलाई। इस दौरान अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें अजय मानसिंहका, श्रवण तिवारी, बबलु यादव, हनुमान अग्रवाल व प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी वहां उपस्थित रहे।































































































