-डीएम ने किया निरीक्षण, कहा 300 मीटर के दायरे में न हो बालू की निकासी
बक्सर खबर। नावानगर प्रखंड की सीमा से लगे पचदरवा पुल के पास अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। इससे पुल को भी खतरा हो सकता है। इस तरह की सूचना मिल रही थी। मीडिया में भी यह खबर आई थी। वस्तु स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह बुधवार को यहां पहुंचे। हालांकि वे क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
इसी कड़ी में इन दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। साथ में खनन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। डीएम ने उनको निर्देश दिया। पुल के आसपास 300 मीटर के दायरे में कोई खनन नहीं होना चाहिए। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। हालांकि यहां की वास्तविकता इसके विपरीत है। पुल के दक्षिणी छोर से ट्रेक्टर नीचे जाते हैं और वहीं से खनन का कार्य होता है। काव नदी पर बने इस पुल के अस्तीत्व को कोई नुकसान न हो। इसके लिए जरुरी है, इसका ध्यान रखा जाय।



































































































