ऑपरेशन सिंदूर की गूंज: बक्सर से नेताओं ने सेना को किया सलाम

0
145

देश की शान बनी भारतीय सेना, नेताओं ने दिल से दी बधाई                                                                   बक्सर खबर। पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जिले के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने वीर जवानों को सलाम किया है। भाजपा, जदयू और कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में सेना के शौर्य, साहस और रणनीतिक कौशल की खुलकर सराहना की। “ऑपरेशन सिंदूर भारत की आत्मा का प्रतीक” – जदयू के जिला उपाध्यक्ष रविराज ने कहा, “यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, आत्मसम्मान और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि सेना ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देकर बता दिया कि भारत किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

“सेना ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत”- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व महर्षि विश्वामित्र विचार मंच के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने कहा, “हमारी सेना ने 100 किलोमीटर भीतर घुसकर 90 आतंकियों को मार गिराया। राफेल और फाइटर जेट्स की गूंज ने पाकिस्तान को झकझोर दिया।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अब हर हमले का जवाब गिना-चुना कर दिया जाएगा। “हमारी सेना काल को भी कांपने पर मजबूर कर दे – जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा, “हमारे जवानों ने जिस जज्बे से आतंकियों का सफाया किया है, वह मिसाल है। राहुल गांधी की निर्भीक सोच को समर्थन देने वाली सरकार को भी बधाई।” उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में एक है। सेना की वीरता पर खुशी जताने वालों में महिमा शंकर उपाध्याय, जय राम राम, अभय मिश्रा, कुमकुम देवी सहित अन्य शामिल हैं। बक्सर की जनता ने वीर सैनिकों के पराक्रम पर गर्व जताते हुए ‘जय हिंद’ के नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here