-इलेक्ट्रिक इंजीनियर की हो गई थी मौत
बक्सर खबर। ओमान में काम करने वाले इलेक्ट्रिक इंजीनियर की मौत हो गई थी। वीरेन्द्र कुमार राय के साथ वहां 27 मई 2019 को अनहोनी हुई थी। इस हादसे के बाद उनका परिवार जैसे टूट गया था। उनकी पत्नी सीता देवी के सामने अंधेरा छा गया था। उनकी तीन पुत्रियों के पत्नी अपने आप को असहाय महसूस कर रही थी। लेकिन, भारत सरकार और ओमान सरकार के बीच हुई कानूनी पहल के बाद मृतक की पत्नी को बतौर मुआवजा 18 लाख 24 हजार 151 रुपये की राशि प्रदान की गई।
आज गुरुवार को समाहरणालय में उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार ने उनकी आश्रित पत्नी सीता देवी को यह सहायता राशि चेक के रुप में प्रदान की। स्व राय सिमरी प्रखंड के राजपुर देवी लाल के डेरा गांव के निवासी थे। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा। जिला प्रशासन का हमें बहुत सहयोग मिला। राशि जल्द ही हमें हस्तगत हो गई। हालांकि प्रकिया पूरी होने में एक वर्ष का समय लग गया।































































































