-राजपुर के भलुहां में सम्मान समारोह का आयोजन
बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा के जदयू उम्मीदवार संतोष निराला का गहन जनसंपर्क अभियान बुधवार को जारी रहा। उन्होंने राजपुर थाना के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इसी कड़ी में भलुहां बाजार के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसे संबोधित करते हुए निराला ने कहा। मेरे लिए आपका सम्मान महत्वपूर्ण हैं। कोई भी छोटा हो अथवा बड़ा। मेरे लिए सभी आदरणीय हैं। निराला अपने राजनीतिक जीवन में सबको आदर देता आया है। और आगे भी देता रहेगा। क्योंकि मेरे पास भले ही कुछ देने के लिए न हो।
लेकिन, मैंने अपने बड़ों से यही सीखा है। सम्मान समारोह के दौरान अनेक जदयू व भाजपा कार्यकर्ता निराला के साथ थे। सभी ने मिलकर भलुहां गांव में दरवाजे-दरवाजे जाकर, बाजार में सभी दुकानदारों से मिलकर एनडीए सरकार के लिए समर्थन मांगा। उनका यह क्रम राजपुर, भलुआ से होता नागपुर गांव तक गया। उनके साथ धनंजय त्रिगुण, निकू तिवारी, दिनेश सिंह, संजय सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान में शामिल रहे।


































































































