निहारिका छवि बनी डीडीसी, बक्सर में एक और महिला आई ए एस पदाधिकारी का आगमन

0
636

-पहले से जिला परिषद अध्यक्ष व मुख्य पार्षद बक्सर भी हैं महिला
बक्सर खबर। बक्सर में महिला सशक्तिकरण का असर आने वाले समय में दिखेगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जो तबादला सूची जारी की है। उसमें कई जिलों के उप विकास आयुक्त बदले गए हैं। अपने बक्सर में भी निहारिका छवि को तैनात किया गया है। जो 2021 बैच की आई ए एस पदाधिकारी हैं। तीन दिन पहले ही श्रीमती साहिला को यहां का जिलाधिकारी बनाया गया था। तब यह चर्चा चली। वह इस जिले की दूसरी महिला जिलाधिकारी हैं। लेकिन, निहारिका छवि जिले की पहली महिला उप विकास आयुक्त हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार वह उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद का कार्य भी देखेंगी। अपने जिले में इससे पहले जिला परिषद की अध्यक्ष सरोज देवी व बक्सर शहर की मुख्य पार्षद कमरुन निशा हैं। अगर बात करें तो अब बैठकों में महिला अधिकारियों की संख्या दिखेगी। तबादला अधिसूचना के अनुसार वर्तमान डीडीसी आकाश चौधरी को बेगूसराय भेजा गया है। वे भी एक प्रशिक्षु आई ए एस पदाधिकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here