-एक हजार करोड़ होंगे खर्च, बाइपास की जरुरत होगी पूरी
बक्सर खबर। केन्द्र सरकार ने जिले को बड़ा तोहफा दिया है। अब चौसा और बक्सर के मध्य शहर के बाहर-बाहर नई फोरलेन सड़क बनेगी। जिसकी कुल लंबाई लगभग 22 किलोमीटर होगी। इस पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक मंगलवार में मंजूरी दी गई। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण पर लगभग एक हजार करोड़ खर्च होने हैं।
जिसमें से 400 करोड़ भूमी अधिग्रहण और अन्य राशि सड़क तथा पुल निर्माण पर खर्च होगी। इसके निर्माण से तीन लाभ होंगे। शहर को नया बाइपास मिल जाएगा। साथ ही एनएच 84 को वाराणसी मार्ग से सीधे जोड़ा जा सकेगा। साथ ही साथ एनएच 84, 30,31 एवं 2 एक साथ जुड़ जाएंगे। जानकारी के अनुसार बक्सर-पटना एनएच 84 से जुड़ने वाली यह सड़क कथकौली के पास से अलग होगी। रेल लाइन पार कर उसके बगल से होते हुए चौसा जाएगी। इसमें कुल पांच-छह पुल बनने हैं। जिसके कारण इसकी लागत बढ़ गई है।
































































































