-इटाढ़ी में बैठक, चला जोरदार जनसंपर्क अभियान
बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा के इटाढ़ी बाजार में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष शामिल हुए। इस सीट से जदयू प्रत्याशी संतोष निराला को बल प्रदान करने के लिए विशेष मंत्रणा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन व संचालन जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा ने किया। किस बूथ पर कौन से कार्यकर्ता काम करेंगे। इसकी विशेष कार्ययोजना बनी।
इस दौरान जदयू के उम्मीदवार संतोष निराला व इस पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी अपने सुझाव दिए। उपस्थित सदस्यों ने कहा हमारी सरकार ने समाज के कमजोर से कमजोर वर्ग तक को लाभ पहुंचाया। अपनी बात आम जन के मध्य रखनी है और बिहार में रोजगार के लिए जो सरकार का विजन है। उसको भी लोगों से अवगत कराना है। बैठक के उपरांत संतोष निराला व अन्य सदस्यों ने नगर पंचायत इटाढ़ी में गली-गली जनसंपर्क किया।