एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, संतोष निराला ने किया स्थल निरीक्षण

0
367

28 अगस्त को धनसोई में होगा शक्ति प्रदर्शन, बूथ से पंचायत तक कार्यकर्ताओं की जुटान की अपील                          बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के धनसोई स्थित हरि नारायण साह जनता महाविद्यालय के प्रांगण में 28 अगस्त को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने मंगलवार को सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि यह सम्मेलन राजपुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और पंचायत स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही विश्वास जताया कि जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह कार्यक्रम बेहद भव्य और सफल होगा। स्थल निरीक्षण के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला प्रभारी अभिषेक पटेल, विधानसभा प्रभारी संजय पटेल, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, अरविंद उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, राम प्रवेश राम, प्रभु गोंड, शिवजी चौधरी, टूना राम, अनिरुद्ध तिवारी, विवेक प्रजापति, आजाद सिंह राठौर, रविकांत कुशवाहा, विजय कुशवाहा, फुटुचंद कुशवाहा, सुमेश्वर राम, सुगंध राम, अमित कुशवाहा, विजय राम, राजा राम सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here