निजी मैरेज हॉल में हुई अहम बैठक, नेताओं ने दिए दिशा-निर्देश बक्सर खबर। आगामी 28 अगस्त को राजपुर विधानसभा (सु.) क्षेत्र के धनसोई बाजार स्थित जनता कॉलेज मैदान में होने वाले एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ईटाढ़ी रोड स्थित निजी मैरेज हॉल में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन ने की, जबकि संचालन का दायित्व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने निभाया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य अतिथि विद्यानंद विकल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन एनडीए गठबंधन की मजबूती का संदेश देगा।

बैठक में मौजूद भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा समेत विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की सफलता के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, हम जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




































































































