-दोपहर दो बजे हर जगह लगभग आधी गिनती पूरी, बक्सर में सर्वाधिक बढ़त
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य चल रहा है। दोपहर दो बजे तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 50 प्रतिशत गिनती हो चुकी है। बक्सर में भाजपा को सर्वाधिक बढ़त मिली है। अगर बात राजपुर करें तो वहां प्रारंभ से ही संतोष निराला तीन हजार की बढ़त बनाए हुए हैं। 20 वें राउंड में जदयू के संतोष निराला को 55446 मत मिले थे। प्रतिदंद्वी विश्वनाथ राम को 49913 मत। वहीं डुमरांव में प्रारंभ से आगे चल रहे सीपीआई के अजीत सिंह बारह बजे के बाद पिछड़ गए। जदयू के अजीत सिंह को 20 वे राउंड में 3000 की बढ़त मिली थी।
सूत्रों की माने तो यहां मशीन की गिनती का काम पूरा हो गया है। पांच जगह का कंट्रोल यूनिट खराब है। यहां का रिजल्ट वीवीपैट की रशीद के आधार पर होगा। और अंतिम बात बक्सर की। यहां यहां 17 वे राउंड में आनंद मिश्रा को 24471 की बढ़त मिल चुकी है। इस विधानसभा में कुल 25 राउंड की गिनती ही होनी है। और लगभग यहां भी गिनती का काम पूरा हो गया है। सिर्फ कागजी तौर पर परिणाम की घोषणा होनी शेष है। ब्रह्मपुर के परिणाम में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहां के परिणाम कुछ भी हो सकते हैं।
































































































