बक्सर खबर : नगर परिषद की योजनओं में लूट मची है। यहां आंख बंद कर योजनाओं का प्राक्कलन तैयार हो रहा है। जिस गली में नाली और पहले से ईट सोलिंग हैं। वहां भी नई योजना में पुन: ईट सोलिंग और नाली निर्माण का बजट दिखा लूट मची है। नगर के शिक्षक कालोनी गली नंबर दो में यह नजारा देखा जा सकता है। जहां पीसीसी कार्य हो रहा है। स्थानीय युवकों ने इसकी शिकायत करते हुए बक्सर खबर को बताया पुरानी ईटों को उखाड़ पुन: उसी को बिछाया जा रहा है। उसके उपर ढ़लाई का कार्य हो रहा है।
इस तरह सड़क की बेस भी कमजोर हो रही है। साथ ही योजना में लूट मची है। 9 लाख से उपर का बजट होने के बाद भी छह इंच ढ़लाई की जगह साढ़े तीन इंच पीसीसी हो रही है। इसकी शिकायत बुधवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से की गई। लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं। इतना ही नहीं गली को दस फिट चौड़ा बता प्राक्कलन तैयार किया गया है। मौके पर आठ फिट चौड़ी ढ़लाई भी नहीं हो रही। नगर परिषद की इन योजनओं में खुलेआम हो रही चोरी। प्रशासनिक स्तर पर मचे भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण है।






























































































