हत्या या मौत: खेत पर मृत मिला सिंचाई करने गया युवक 

0
2580

-आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस को घटना पर संदेह                                                                  बक्सर खबर। ब्रह्मपुर थाना के बाबु डेरा गांव में युवक की मौत हो गई है। शनिवार की सुबह उसका शव खेत में मिला। गांव वालों का कहना है, उसकी हत्या की गई है। मृतक का नाम लालू यादव (23 वर्ष) था। वह बाबू डेरा के ही नंदजी यादव का पुत्र है। आक्रोशित लोगों ने कुछ समय तक ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर मार्ग को जाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद कहां, देखकर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। युवक को गोली मारी गई है। जबकि ग्रामीण हत्या की बात कह रहे थे। मौके पर मीडिया से मिले उसके रिश्तेदार अजीत यादव ने कहा ललू

ऑटो रिक्शा चलाता था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। खेती बारी भी करता था। ऐसी संभावना जताई जा रही है। वह सिंचाई के लिए खेत की तरफ गया था। रात को वापस नहीं आया। सुबह जब लोग उधर गए तो उसे मृत पाया गया पेट के पास कुछ काला जैसा निशान है। युवक की मौत क्या हत्या है? यह पूछने पर एसपी शुभम आर्य ने कहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने बाद ही कुछ कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here