-चार दिन बाद हुई बरामद, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
बक्सर खबर। महज तेरह वर्ष की नाबालिग किशोरी को झांसा देकर कुछ युवको ने अगवा कर लिया। घटना 16 अगस्त सुबह नौ बजे की है। जब घर वालों को इसकी भनक लगी तो वे उसकी तलाश में जुट गए। इसकी सूचना मुरार थाने को दी गई। परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच 19 अगस्त की रात उसे अगवा करने वाले युवकों ने डुमरांव स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। 20 की दोपहर डुमरांव स्टेशन से उस किशोरी को बरामद किया गया है।
पूछताछ में पता चला चार युवकों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया है। तुरंत ही डुमरांव पुलिस की सहायता से उसे बरामद किया गया। इसकी शिकायत महिला थाने को भेजी गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थाने की पुलिस ने इस आरोप में शिवम सिंह व सचिन कुमार को गिरफ्तार किया हैं। यह दोनों चौगाई के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी रविवार को डुमरांव के एसडीपीओ राज ने मीडिया को दी। उनके अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
































































































