-धारदार हथियार से किया गया है प्रहार, कारण तलाश रही पुलिस
बक्सर खबर। राजपुर थाना के खरपुरा (खड़गपुरा) गांव में अधेड़ की हत्या कर दी गई है। घटना आज शनिवार तड़के तीन बजे के आस-पास हुई। ऐसा परिवार वालों का कहना है। मृतक विमलेश्वर तिवारी (55) इसी गांव के निवासी थे। घर के जिस हिस्से में उनका शव पड़ा है। उसे देखकर लगता है। वे तड़के अपना बिस्तर छोड़ चुके थे। मौके पर पहुंची राजपुर की पुलिस के अनुसार किसी ने उनके ऊपर धारदार हथियार से वार किया है। जहां शव पड़ा है। वहां काफी मात्रा में खून पसरा हुआ है। दीवार में एक जगह कुछ उचाई पर भी खून के धब्बे लगे हैं।
जिसे देखकर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है। हमलावर से उनकी झड़प भी हुई है। फिलहाल मौके पर सदर डीएसपी धीरज कुमार व थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश अपनी टीम के साथ पहुंचे हुए हैं। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। हत्या का क्या कारण हो सकता है। घर के अंदर आकर हमला करने वाला कोई अपना ही हो सकता है। ऐसी आशंका भी व्यक्त की जा रही है। लेकिन, फिलहाल पुलिस कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि, हत्या के कारण व संदिग्ध के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।