-शहर के मेन रोड की घटना, सिविल लाइन के थे मृतक
बक्सर खबर। शहर के मेन रोड में रात नौ बजे के लगभग अधेड़ व्यक्ति के ऊपर कुछ लोगों ने डंडे से वार किया। अधेड़ संतोष सेठ के सिर में इतनी गहरी चोट लगी कि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार की रात नौ के लगभग तुरहा टोली कृष्णा सिनेमा के समीप हुई। सूचना के अनुसार संतोष सेठ सिविल लाइन मोहल्ले के निवासी थे। मेन रोड में ही फिलहाल सब्जी वगैरह बेचने का काम करते थे।
इसी मोहल्ले के भंटू और भोला तुरहा के साथ उनका कोई पुराना विवाद था। इन लोगों ने ही संतोष सेठ (55) को मंगलवार की रात मारा था। पुलिस ने सूचना मिलने के उपरांत दोनों को हिरासत में ले लिया। आज बुधवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया। इस संबंध में पूछने पर नगर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया पीड़ित परिवार ने इन दोनों के अलावा कुछ और पर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत दर्ज की जा रही है। फिलहाल पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में रखा गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई होगी।































































































