– छात्र साथ रखें प्रवेश पत्र के साथ कोई पहचान पत्र, 25 तक चलेगी परीक्षा
बक्सर खबर। मैट्रिक की परीक्षा 17 अर्थात मंगलवार से प्रारंभ हो रही है। दो पालियों में इसका संचालन होगा। और परीक्षार्थियों को समय से आधार घंटा पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। पहली पाली का समय 9:30 से
12:45 है। लेकिन, केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नौ बजे तक की है। इसके लिए गेट सुबह साढ़े आठ बजे खुलेगा और नौ बजे बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह दूसरी पाली का समय दोपहर दो से 5:15 तक निर्धारित है। इसके लिए प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 तक होगा। छात्रा को अपने साथ परीक्षा का प्रवेश पत्र, एक पहचान पत्र (आधार कार्ड) व पेन ले जाने की अनुमति है। कदाचार रोकने के लिए विशेष सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में किसी को जूता-मोजा पहनने की अनुमति नहीं है। हवाई चप्पल ही छात्रों के लिए श्रेयकर है।
प्रशासन ने छात्राओं की सुविधा के लिए अगल केन्द्र बनाए हैं। लेकिन, निगरानी को सख्त बनाने के लिए सभी कक्ष में सीसीटीवी लगाया गया है। जो छात्र के साथ वीक्षक को भी सचेत करने वाला है। इस बार बक्सर और डुमरांव में कुल 25489 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनके लिए जो केन्द्र बने हैं उनमें बक्सर जिला अंतर्गत बक्सर हाई स्कूल नियर रामरेखा घाट बक्सर, बी०बी० हाई स्कूल बक्सर, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बक्सर, एमवी कॉलेज बक्सर, जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज शिवपुरी बक्सर, संत मैरी उच्च विद्यालय नई बाजार बक्सर, इंदिरा हाई स्कूल जेल रोड बक्सर, केके मंडल महिला कॉलेज बक्सर, उच्च माध्यमिक विद्यालय अहिरौली, पीसी कॉलेज बक्सर, एलबीटी कॉलेज बक्सर,
केदारनाथ डिग्री कॉलेज इटाढ़ी रोड बक्सर, उच्च माध्यमिक विद्यालय जासो बक्सर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृतपुरा बक्सर एवं उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बैरी इटाढ़ी रोड बक्सर है। इसी प्रकार डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत राज +2 हाई स्कूल डुमरांव, +2 महारानी उषा रानी गर्ल हाई स्कूल डुमरांव, लीजेंड पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड डुमरांव, सेठ जयपुरिया स्कूल, सुमित्र महिला कॉलेज डुमरांव, डीके कॉलेज डुमरांव, इंटर कॉलेज डुमरांव, प्राइमरी स्कूल महावीर चबूतरा डुमरांव, राइजिंग सन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल डुमरांव, हाई स्कूल चिलहरी, संत जोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुमरांव, +2 सीपीएसएस हाई स्कूल डुमरांव, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल काली नगर डुमरांव एवं मिडिल हाई स्कूल पुराना भोजपुर डुमरांव है।
































































































