कांग्रेस सहित कई संगठनों ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

0
34

-चौसा में थर्मल पावर मजदूर यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि समारोह                                                                  बक्सर खबर। भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी, अंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा तथा चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन सभी जगहों पर लोगों ने बाबा साहेब को नमन किया। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की एकता, अखंडता और समरसता का आधार है। समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्य भारत की लोकतांत्रिक शक्ति का मूल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी मृणाल अनामय ने संगठन की मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन बाबा साहेब की ही दी हुई समानता और अधिकारों की देन है। उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में जिले से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान भी किया। वहीं दूसरी ओर शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस नेताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान बनाकर भारत के लोकतंत्र को सुरक्षा कवच दिया है। भारतीय नागरिकों द्वारा सिर्फ इसका पालन करने से ही लोकतंत्र सुरक्षित व सशक्त रहेगा। इस अवसर पर इंजीनियर रामप्रसन्न द्विवेदी, राजा रमन पांडेय, गुप्तेश्वर चौबे, रामस्वरूप अग्रवाल, जमाल अली, अशोक पांडेय, रामजतन सिंह यादव, डॉ. प्रमोद ओझा, संजय कुमार दुबे, रोहित उपाध्याय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, पंकज उपाध्याय समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो – चौसा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल मजदूर यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य

चौसा नगर पंचायत स्थित थर्मल पावर मजदूर यूनियन कार्यालय में भी बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने की। प्रतिमा पर माल्यार्पण व दो मिनट के मौन के बाद संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की रक्षा में समर्पित कर दिया। वे महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर व नागरिक उपस्थित थे, जिनमें लालजी राम, विनोद कुमार यादव, तेज नारायण यादव, संजय राम, बबलू पाल, वीरेंद्र राम, सदानंद राम, कृष्णा मालाकार, कन्हैया मालाकार, गोविंद खरवार आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here