-साथी दे रहे हैं अध्यक्ष बनने पर बधाई
बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी को जिले में नया अध्यक्ष मिला है। प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने ब्रह्मपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके महावीर यादव को अध्यक्ष बनाया है। इस आशय का पत्र 22 दिसंबर को जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है महावीर यादव, ग्राम सपही, प्रखंड ब्रह्मपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। महावीर यादव दल के समर्पित कार्यकर्ता और सबको साथ लेकर चलने का जो जज्बा उन्होंने विधानसभा चुनाव में दिखाया। उसे प्रदेश नेतृत्व में पसंद किया और उस परिश्रम का इनाम महावीर यादव को जिलाध्यक्ष बनाकर दिया है। पार्टी द्वारा अध्यक्ष बनाए जाने पर बसपा के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।






























































































