सात को लग रहा चन्द्र ग्रहण, जाने किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

0
827

-नौ घंटे पहले लगता है सूतक, जाने कष्टकारी राशि वालों के लिए बचाव का मंत्र
बक्सर खबर। सितंबर माह की सात तारीख को चन्द्र ग्रहण लग रहा है। यह भारत के अलावा कई देशों में दिखेगा। चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी बताते हैं। भाद्रपद की शुक्ल पूर्णिमा को खग्रास चन्द्र ग्रहण लग रहा है। इसका सूतक नौ घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। अर्थात मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो जाता है। इस बार ग्रहण शतभिषा नक्षत्र तथा कुंभ राशि में लगेगा। जो पूरे भारत के अतिरिक्त अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिन्द महासागर, यूरोप, पूर्वी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। इसका स्पर्श समय है
रात्रि–09:57बजे। तीन घंटे 30 मिनट लंबा होगा। जिसका मध्याह्न समय होगा मध्य रात्रि 11:41 बजे। रात्रि 01:27 में यह उग्रह हो जाएगा।

राशिनुसार  ग्रहण फल—
मेष–लाभ वृद्धि।
वृष–सुख वृद्धि।
मिथुन–मान नाश भय।
कर्क–अरिष्ट भय,कष्ट भय।
सिंह–पीड़ा भय।
कन्या–सुख सौभाग्य  वृद्धि।
तुला–चिन्ता,परेशानी।
वृश्चिक–व्यथा,कष्टभय।
धनु–श्रीलाल सुख वृद्धि।
मकर–हानि भय।
कुम्भ –भय,चोट भय ,अरिष्ट मय।
मीन–हानि भय।
खराब फल राशि वाले ग्रहण न देखे।गलती से दिख जाए  तो ओम नमः: शिवाय  मंत्र  का जप करेः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here