-छठिया पोखरा के पास होगा निर्माण, पौने 15 लाख रुपये होंगे खर्च
बक्सर खबर। डुमरांव शहर के छठिया पोखरा के पास पुस्तकालय बनने जा रहा है। वहां के विधायक अजीत कुशवाहा ने सोमवार को इसका शिलान्यास किया। उनके अनुसार इस योजना पर 14 लाख 77 हजार 900 रुपये खर्च होंगे। अपनी विधायक निधि से इसका निर्माण वे करवां रहे हैं। इसका भवन एक मंजिला होगा।
वहां पुस्तकों की उपलब्धता के बारे में पूछने पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से उपलब्ध कराई जाएंगी। हम स्थानीय स्तर पर भी लोगों से आग्रह करेंगे। वे पुस्तकें उपलब्ध कराएं। जो अब उनके उपयोग में नहीं हैं। जिससे दूसरे छात्रों को उसका लाभ मिल सके। इस दौरान संजय शर्मा, नीरज कुमार, नवीन कुमार, मोहन गुप्ता आदि लोग उपस्थि्ज्ञत रहे।


































































































