खटाल संचालक ने की आत्महत्या, सदमे में परिजन

0
3725

मां के निधन और घरेलू कलह बना आत्मघाती कदम, पुलिस मामले की जांच में जुटी                                  बक्सर खबर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना भोजपुर में रविवार की रात एक खटाल संचालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गंगासागर शर्मा, पिता स्वर्गीय ब्रह्मदयाल शर्मा, निवासी पुराना भोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगासागर शर्मा लंबे समय तक ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य करते रहे। करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने पुराना भोजपुर अंडरपास के समीप खटाल खोलकर पशुपालन का कार्य शुरू किया था। उनके खटाल में सात गायें और कुछ बकरियां थीं, जिनसे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। बताया जाता है कि एक माह पूर्व उनकी माता का निधन हो गया था, जिससे वे गहरे सदमे में थे। इसके अतिरिक्त घरेलू समस्याओं को लेकर भी वे परेशान चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घर में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर नया भोजपुर थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here