बक्सर खबर। आज नगर में वार्ड संख्या 13 एवं 27 के लिए उप चुनाव हुआ। अपराह्न 4 बजे के बाद मतदान समाप्त हुआ। मतगणना का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। सदर एसडीओ केके उपाध्याय सह निर्वाची अधिकारी के अनुसार वार्ड 13 से कमरु निशा विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 889 मत मिले। संगीता को 521, नेहा को 45 एवं मीना देवी को 121 मत मिले। वार्ड संख्या 27 में पांच प्रत्याशी थे। राकेश कुमार विजयी रहे। उन्हें कुल 417 मत प्राप्त हुए। चितरंजन को 290, शंभुनाथ को 53, चन्द्र प्रकाश वर्मा को 14 एवं अजय कुमार राय को 66 मत प्राप्त हुए। सूत्रों के अनुसार वार्ड 13 की प्रत्याशी कमरु निशा पूर्व पार्षद नियमतुल्ला फरिदी की पत्नी हैं।































































































