13 फरवरी को जॉब कैम्प: 300 पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

0
593

प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन, जानें योग्यता, वेतन और आवेदन की प्रक्रिया                                 बक्सर खबर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अपना भविष्य संवारने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में आगामी 13 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आईटीआई फील्ड स्थित संयुक्त श्रम भवन के जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस कैम्प में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां कुल 300 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। चयन प्रक्रिया ऑन द स्पॉट संपन्न होगी।

जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हैं, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं।प्रमुख कंपनियां और रिक्तियां- Blinkit (गुरुग्राम/दिल्ली): पिकर, पैकर और लोडर के 100 पदों के लिए, वेतन 15,461(योग्यता: 5वीं पास) । Utkarsh Small Finance Bank (बिहार): कलेक्शन ऑफिसर के 100 पदों के लिए, वेतन- 17,800 (योग्यता: 12वीं पास)। Yazaki (पुणे): मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए, वेतन- 20,200 (योग्यता: 10वीं पास)। इसमें पुरुष व महिला दोनों भाग ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि को उपस्थित हों। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियुक्ति की शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here