– गांव में घूम पारिवारिक कार्ड बनाने का फार्म भरवा रहा था कार्यकर्ता
बक्सर खबर। जन सुराज के कार्यकर्ता के साथ मुफस्सिल थाना के महदह गांव में कुछ लोगों ने मारपीट व बदसलूकी की। इसके विरूद्ध पड़ित ने औद्योगिक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ओमप्रकाश समस्तीपुर के रहने वाले हैं। उनका कहना है, वे ग्रामीणों से कुछ बातचीत कर रहे थे। तभी गांव के एक जन प्रतिनिधि सुशील यादव उनके पास आए। वे पहले तो व्यंग बोलने लगे। फिर विवाद बढ़ा और उनके साथ बदसलूकी की। ओमप्रकाश ऐसा क्या कर रहे थे, जिसका लेकर सुशील व उनके साथ के लोग उनसे नाराज थे। जब यह जानने का प्रयास किया गया तो पता चला। ग्रामीणों को वे पारिवारिक लाभ कार्ड के बारे में बता रहे थे। और कुछ फार्म वगैरह भरवा रहे थे।
जिसको लेकर वहां के स्थानीय निवासी सुशील यादव ने विरोध जताना शुरू किया। तुम जो यह फार्म भरवा रहे हो। इसके एवज में बीस हजार रुपये कौन देगा। तुम दोगे या तुम्हारी पार्टी देगी। गांव के भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बना रहे हो। इसी बात को लेकर, विवाद बढ़ा और बात बदसलूकी तक पहुंच गई। पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया। विवाद रविवार का है। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच हो रही है। वहीं दूसरी तरफ दो जन सुराज से जुड़े लोगों ने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। इस वजह से गांव में राजनीतिक तनातनी का माहौल है। दो पक्ष के लोग जो अलग-अलग विचारधारा के समर्थक हैं। वे आपस में न भिड़ जाएं। इसका भय बना हुआ है।




































































































