-कैलाशपति मिश्रा की पुण्य स्मृति में भाजपा क्रीड़ा मंच ने आयोजित किया था कार्यक्रम
बक्सर खबर। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर के द्वारा आयोजित कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आज शनिवार को फाइनल मैच किला में खेला गया। यहां खिताबी मुकाबला इटाढ़ी और सिमरी के मध्य हुआ। जिसमें इटाढ़ी की टीम ने सिमरी की टीम को 2-0 से पराजित कर जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही जिला संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर ने और संचालन सौरव तिवारी ने किया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री बिहार सरकार श्रेयसी सिंह व भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश भुवन जिलाध्यक्ष भाजपा, सीमांत शेखर महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा बिहार, कंचन कुमारी, गोल्डी सिंह जी प्रदेश सह संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, वर्षा पाण्डेय जी महिला खेल संयोजिका जी की गरिमामई उपस्थिति रही। श्रेयशी सिंह ने ही विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा बिहार सरकार के द्वारा खिलाड़ियों के हित मे विभिन्न योजनाओं का संचालन हो रहा है।

आपके बक्सर में भी नया स्टेडियम बनना शुरू हो गया है। पहले ही हमारी सरकार में मंत्री रहीं सुखदा पांडेय जी जो बक्सर की विधायक थीं। उन्होंने इस कीला में स्टेडियम बनवाया था। इसके अलावा इनडोर स्टेडियम व कला भवन भी बनाया गया। आगे भी बिहार सरकार और बेहतर कार्य करेगी। फुटबॉल मैच के समापन समारोह में भाजपा बक्सर और क्रीड़ा मंच बक्सर के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सैकड़ों की संख्या में नागरिक बंधु खेलप्रेमी सज्जन उपस्थित रहे।































































































