महिलाओं को मिली फ्री सर्विसिंग और शुद्धता जांच की सौगात, बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने दीं शुभकामनाएं बक्सर खबर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के ज्योति प्रकाश चौक के समीप स्थित तनिष्क शोरूम में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को पौधा और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज में उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक, पारिवारिक और पेशेवर जीवन में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की गई। इस मौके पर महिलाओं ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। तनिष्क स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी से नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि तनिष्क हमेशा से महिलाओं के श्रृंगार और उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और आधुनिक डिजाइन प्रस्तुत करता रहा है। अपनी उत्कृष्ट डिजाइन, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण तनिष्क आज देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में शामिल है। उन्होंने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता की गारंटी देता है। साथ ही 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ तनिष्क के आभूषणों का आदान-प्रदान किया जाता है।

बाजार से खरीदे गए आभूषणों को भी मामूली कटौती के साथ एक्सचेंज किया जाता है, जबकि 22 कैरेट की ज्वेलरी पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती। स्टोर मैनेजर ने कहा कि तनिष्क अपने ग्राहकों के भरोसे को सबसे अधिक महत्व देता है और उनके सपनों की उड़ान में उनके श्रृंगार को खास बनाने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने बताया कि तनिष्क में ज्वेलरी चाहे कहीं से भी खरीदी गई हो, उसकी सर्विस के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरट मीटर पर शुद्धता की जांच निशुल्क करवा सकते हैं। इसके लिए स्टोर की ओर से सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया गया है।



































































































