-जिला पुलिस के लिए दुखद रहा दिन, दो कर्मियों की मौत से शोक
बक्सर खबर। शुक्रवार की सुबह बक्सर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। लम्बे समय से बीमार चल रहे तिलक राय हाता ओपी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक शालिक सिंह की ( 55 वर्ष) मौत इलाज के दौरान वाराणसी में हो गयी। एएसआई स्वर्गीय शालिक सिंह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के चौधड़ी कला गांव के निवासी थे। उन्हें सुगर, बीपी के साथ किड़नी की भी शिकायत थी। एएसआई के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली घर में कोहराम मच गया।
पत्नी कांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक एएसआई स्व. शालिक सिंह को दो पुत्र हैं। अभिषेक कुमार सिंह व रविशंकर सिंह। एएसआई की मौत की सूचना मिलने के बाद बक्सर एसपी शुभम आर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। बक्सर पुलिस की संवेदनाएं मृत एएसआई के परिजनों के साथ है। इसके अलावा जिला पुलिस के एक अन्य सिपाही मुन्ना कुमार गुरुवार की रात कोरानसराय में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया। दोनों को एक साथ श्रद्धांजलि दी गई।