श्रद्धांजलि सभा में बहन सीता सिन्हा ने गरीबों के बीच दिखाया सेवा का जज्बा बक्सर खबर। सदर प्रखंड के सोंधिला गांव में रविवार को समाजसेवी स्वर्गीय शिवनाथ लाल के श्राद्ध के मौके पर कंबल वितरण कर उनकी स्मृति को नमन किया गया। उनकी बहन और पत्रकार मनोज सिन्हा की मां सीता सिन्हा ने ठंड से बचाव के लिए सैकड़ों जरूरतमंदों, बुजुर्गों, गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच शिवनाथ लाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक गांव सोंधिला में किया गया, जहां उनके भांजों की ओर से बड़ी संख्या में लोगों को कंबल दिए गए। इस दौरान पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
पत्रकार मनोज सिन्हा ने बताया कि उनके मामा 24 नवंबर को स्वर्गवासी हो गए। वे रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर थे और बचपन से ही गरीबों की मदद करना उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा। वे वाराणसी से लेकर गांव तक जरूरतमंदों की सहायता करते थे। किसी को रहने के लिए जमीन देते, किसी बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा उठाते। अपने जीवन भर की कमाई का बड़ा हिस्सा उन्होंने गरीबों और सामाजिक कार्यों में लगाया। कार्यक्रम की सफलता में गांव के लोगों के साथ–साथ कायस्थ संगम परिवार के मुख्य संचालक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख अनिल पासवान, डब्लू लाल, पप्पू लाल, लाला, चंदन और हीरा पासवान की भूमिका सराहनीय रही। मौके पर अभय कुमार सिन्हा, अखिलेश्वर सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, गौरव सिन्हा एवं अमितेश कुमार उपस्थित रहे।





























































































