महिला पुलिसकर्मी के पति की हत्या, दो प्रदेश में उलझा मामला

0
647

-घर वालों ने कहा दबाया गया है गला, करंट लगने की मिली थी सूचना
बक्सर खबर। महिला पुलिस कर्मी के पति की हत्या कर दी गई है। हालांकि यह सिर्फ आरोप है या सच्चाई। यह मामला अभी संदेह के घेरे में है। क्योंकि यह केस दो प्रदेश की सीमा में उलझ गया है। मृतक का नाम लाल बाबु सिंह (37) पिता हरिद्वार सिंह था। वह इटाढ़ी थाना के कनपुरा गांव का निवासी था। उसके परिवार के सदस्यों ने बताया। उसके कुछ दोस्त बलियां जिला के भरौली में होटल खोल रहे थे।

मंगलवार को उसका उद्घाटन था। जिसमें शामिल होने वह गया था। रात के वक्त सभी मंगला भवानी के पास भोजन करने गए। रात एक बजे वहां से उसके दोस्तों ने सूचना दी। करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। बेटे की मौत की सूचना पाते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सभी भागे-भागे वहां पहुंचे। बुधवार को उसका शव बक्सर लाया गया। यहां सदर अस्पताल में भी परिजनों ने उसकी जांच कराई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घंटो मामला इस वजह से लटका रहा कि, केस यूपी में जाएगा या बक्सर में होगा। बलिया के नरही थाना पुलिस से यहां की पुलिस ने बात की। तय हुआ कि यहां पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट वहां भेज दी जाए। नरही में इसकी प्राथमिकी दर्ज होगी। बक्सर खबर को इसकी सूचना देने वालों ने बताया, लाल बाबू की पत्नी बीएमपी में सिपाही है। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस जांच करेगी तो सत्यता जरुर सामने आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here