-कार के उड़े परखच्चे, सभी सवार समा गए मौत के गाल में
बक्सर खबर। बक्सर-आरा एनएच पर रविवार की तड़के चंदा गांव के समीप दर्दनाक दुर्घटना हुई। कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। तीन की मौत मौके पर हो गई थी। चौथे का लोग सदर अस्पताल लेकर आए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना नया भोजपुर थाना की सीमा में सुबह पांच बजे के लगभग हुई। ऐसा स्थानीय लोगों ने बताया। मृतकों की पहचान सुजीत कुमार पांडेय (28) (एसएसपी जवान), ओंकार पांडेय (32), दोनों निवासी कृतसागर, थाना कृष्णाब्रह्म, ब्रह्मपुर के भरखर गांव निवासी मंजू देवी (40)(पति धर्मराज ओझा), गिरजा देवी (50) पति अरुण तिवारी, ग्राम नेनुआ, थाना डुमरांव।
यह सभी कार में सवार हो सुबह पूर्णिमा स्नान के लिए बक्सर आ रहे थे। घटना के वक्त मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया। कार की दुर्दशा देखकर यह लग रहा था। घने कोहरे के कारण वह सामने वाले ट्रक से टकरा गई। और पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी उस कार को टक्कर मारी। दो ट्रकों के बीच आई कार चकनाचूर हो गई। तीन लोग तो उसके अंदर की पीस गए थे। चौथे को पुलिस प्रशासन की मदद से अस्पताल भेजा गया। लेकिन, वह भी बच नहीं सके।

सूत्रों की माने तो दोनों मृत युवक आपस में भाई हैं। और दोनों मृत महिलाएं रिश्तेदार प्रतीत हो रही हैं। यही चार लोग गंगा स्नान के लिए बक्सर जा रहे थे। एनएच पर कोई भी ट्रक अपनी लेन में नहीं चलता। वह छोटी गाड़ियों के लेन में चलते हैं। और ऐसी दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती है। पूछने पर पुलिस ने बताया, इनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई। स्थिति बहुत भयावह है। कार के मलबे को जेसीबी की सहायता से हटाया गया है।































































































