बक्सर खबर : चुन्नू चौबे की हत्या गोली लगने से हुई है। इसकी पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के अनुसार घटना साढ़े छ: के लगभग की है। दो बाइक सवार अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया। मृतक को उपचार के लिए विश्वामित्र अस्पताल ले जाया गया था।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टर विके सिंह ने कनपटी में गोली मारे जाने की पुष्टि की।

पुलिस ने भी माना उनकी हत्या गोली लगने से हुई है। जबकि प्रदर्शन करने वालों ने यह बयान दिया था। दुर्घटना के कारण मौत हुई है। इस वजह से हत्या को लेकर दुविधा पैदा हो गई थी। हमने पहली खबर गोली की चलाई। जिसके बाद यह बयान आया नहीं उन्हें टक्कर मारी गई है। जब शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब यह सच्चाई सामने आई। उनको सटा कर गोली मारी गई है।
यहां देखे वीडियो

































































































