-प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ने का सिलसिला जारी
बक्सर खबर। गंगा धीरे-धीरे विकराल रूप अख्तियार करती जा रही हैं। आज शुक्रवार को अपराह्न चार बजे पानी का उच्चतम स्तर 60 मीटर के ऊपर आंका गया। यह खतरे की घंटी की तरह है। क्योंकि अपने जिले में खतरे का निशान 60 .32 मीटर है। जो अब महज कुछ सेंटीमीटर दूर रह गया है। हालांकि जब आफत सामने दिख रही हो तो एक-एक सेंटीमीटर का हिसाब होना लाजमी है। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें प्रति घंटे पानी एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है।
जो एक दिन पहले दो से तीन सीएम था। ऐसे में हम कह सकते हैं, गति कम हुई है बढ़ाव नहीं थमा है। वैसे भी जब पानी तट के बराबर पहुंच जाता है। तो मैदानी इलाके में फैलने लगता है। इस वजह से भी बढ़ने की गति कम जान पड़ती है। लेकिन, सभी को इससे सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि लगातार खबरें व सूचना लोगों तक पहुंचाने का अभिप्राय यही है। जो लोग अथवा गांव घाट के किनारे बसे हैं। वे सजगता बरतें। जरुरत के अनुसार स्वयं अथवा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। जहां पानी पहुंचने का डर बना रहता है।

































































































