‌‌‌ यूपी की महिलाओं का गिरोह चौसा में धराया

0
716

-खरीदारी के नाम पर करती थीं जगह-जगह चोरी
बक्सर खबर। महिलाओं एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है। जो दुकानों में घूम-घूम कर चोरी करती थीं। मुफस्सिल थाने की टीम ने इस आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर व चंदौली जिले की रहने वाली हैं। शनिवार को इन्हें चौसा गोला के समीप दुकानदारों ने ही दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी और साक्ष्य भी। जिसके आधार पर सभी को हिरासत में लिया गया। सूचना के अनुसार इन महिलाओं में मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, अंजली देवी, रचली देवी सभी उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली, थाना सकलडीहा अंतर्गत नाई बाजार की रहने वाली हैं। इसके अलावा रिंकू देवी गाजीपुर के जमानिया थाना के तियरी गांव की निवासी है।

थानाध्यक्ष मुफस्सिल ने इस संबंध में पूछने पर बताया। इन महिलाओं को चौसा गोला का एक व्यवसायी पहचान गया। जो पिछले कुछ दिनों से चौसा, राजपुर, तियरा में विभिन्न दुकानों पर चोरी कर चुकी थीं। उन लोगों द्वारा 112 पर सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो एक दुकानदार मनीष कुमार भी वहां आए। जो राजपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी दुकान का सीसीटीवी फुटेज दिया। जिसमें यह महिलाएं एक-एक दुकान में दाखिल हुई और चोरी करती दिखी। उस आधार पर इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here