———-गरीबों के मसीहा थे शास्त्री जी : डॉ. मनोज पांडेय बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद शास्त्री जी का जुड़ाव गरीबों और झोपड़पट्टियों से कभी नहीं टूटा। वे अहंकार से कोसों दूर थे और हमेशा गरीबों को अपना मानते थे। उनका रहन-सहन बिल्कुल सामान्य और सादगी भरा था। अगर हम उनके आदर्शों और किए गए कार्यों पर चलना सीख लें, तो आने वाली पीढ़ी को बर्बादी से बचा सकते हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष रूनी वर्मा, कुमकुम देवी, भोला ओझा, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, जय राम राम, माया देवी, सुशीला देवी, बब्बन तुरहा, अजय यादव, उषा देवी, भैरवनाथ वर्मा, नीरज सिंह, संजय दुबे, महेंद्र चौबे सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर शास्त्री जी को याद किया और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया। अंत में पत्रकार अशोक ओझा के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. पांडेय ने भावुक होते हुए कहा कि अशोक ओझा ने एक दशक पहले मेरे प्रेस में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य किया था। उनका विनम्र स्वभाव, हंसमुख अंदाज और सम्मानजनक जीवनशैली हमेशा याद आएगी।