-दल बदला लेकिन पुराने उम्मीदवार ही हैं आमने सामने
बक्सर खबर। राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की लड़ाई रोचक है। 15 के चुनाव में यहां से कुल 15 उम्मीदवार थे। इस बार 14 लोग मैदान में हैं। संयोग देखिए पिछली दफा जो उम्मीदवार आमने सामने थे। इस बार भी वहीं हैं। लेकिन, एक ने दल बदल दिया है। पिछली बार 32 हजार 788 मतों के अंतर से संतोष निराला चुनाव जीते थे।
दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के विश्वनाथ राम को 51 हजार 396 मत मिले थे। बसपा के उम्मीदवार लालजी राम को 17031 मत मिले थे। 2938 लोगों ने किसी को पसंद नहीं किया और नोटा को चुना। लेकिन, बार के चुनाव में दल बदलने के साथ समीकरण भी बदला है। बसपा को रालोसपा और भासपा का साथ मिला है। अर्थात तीसरा मोर्चा पहले से मजबूत हुआ है।
इस बार बढ़े हैं बूथ और मतदाता
बक्सर खबर। पिछले चुनाव में यहां कुल 306 बूथ थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 470 हो गई है। पूर्व में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 05 हजार 101 थी। अब इनकी कुल संख्या 3 लाख 23 हजार 216 हो गई है। बूथ बढऩे के कारण प्रशासनिक इंतजाम को बढ़ाना पड़ा है। साथ ही प्रत्याशियों का खर्च बढ़ा है।


































































































