कार दुर्घटना में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

0
1634

बक्सर खबर : चौसा गोला और बनारपुर गांव के बीच बुधवार की रात कार दुर्घटना का शिकार हो गई। अंधा मोड़ के पास वाराणसी से बक्सर आ रही कार नीचे चाट में जा गिरी। कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर थी। जिन्हें तत्काल उपचार सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। दुर्घटना रात 8:30 के लगभग हुई। पवन ठाकुर पिता परमेश्वर ठाकुर, बबलु कुकुमार पिता मदन प्रसाद, दोनों ग्राम कल्याणपुर, थाना बिहियां आरा के निवासी हैं। इनकी हालत नाजुक है।

अन्य घायलों में सिंटू कुमार व अन्य दो शामिल थे। उनकी चोंटे हल्की थी। सभी को चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस के अनुसार पांचों युवक आरा जिला के निवासी थे। ग्रामीण सूत्रों ने बताया चौसा गोला के आगे और बनारपुर गांव के बीच यहां अंधा मोड़ है। जहां अक्सर रामगढ़ की तरफ से आने वाली गाडिय़ां दुर्घटना का शिकार होती हैं। बावजूद इसके यहां पथ निर्माण विभाग ने तीखा मोड़ होने अथवा चेतावनी का बोर्ड नहीं लगाया है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यहां अचानक मोड आता है और वाहन चालक संभल नहीं पाते। यहां सड़क के दोनों किनारों पर सूचक राड भी लगाए जा सकते हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here