‌‌‌ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत, पुत्र घायल

0
1973

बक्सर खबर। साइकिल से बाजार जा रहे पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस संयोग कहेंगे। दोनों नहर की चाट में जा गिरे। लेकिन, ट्रैक्टर वहीं पलट गया। जिसके नीचे आने की वजह से नागेन्द्र यादव उर्फ मुन्नी यादव (55) की मौके पर मौत हो गई। वे केसठ प्रखंड के रामपुर गांव के निवासी थे। उनका पुत्र गौतम कुमार(35) गंभीर रुप से घायल है। उसका उपचार चल रहा है।

सूत्रों की माने तो ट्रैक्टर का चालक भी घायल था। लेकिन वह भागने में सफल रहा। दुर्घटना गुरुवार की शाम सात बजे के लगभग कोरान-केसठ नहर मार्ग पर भट्ठा पुल के पास हुई। मौके पर सामाजिक व राजनीतिक लोग भी पहुंचे। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर को वहां से हटाया। तब जाकर शव को वहां से बाहर निकाला जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here