रात में एक्टिव होते हैं फाइलेरिया के परजीवी, नाइट ब्लड सर्वे जरूरी

0
351

कोरान सराय व आरियांव में चल रहा सर्वे, 454 लोगों का अब तक सैंपल लिया गया                                        बक्सर खबर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 18 अगस्त से नाइट ब्लड सर्वे चलाया जा रहा है। डुमरांव प्रखंड के कोरान सराय और आरियांव पंचायत को सर्वे साइट बनाया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात में ही एक्टिव होते हैं, इसलिए ब्लड सैंपल रात्रि 8:30 बजे से 12 बजे तक लिया जाता है। इसमें 20 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों की जांच की जाती है।

वीबीडीएस अभिषेक सिन्हा ने बताया कि दोनों साइट्स पर 300-300 लोगों का खून जांचने का लक्ष्य है। पहले दो दिनों में कोरान सराय में 274 और आरियांव में 180 लोगों का सैंपल लिया गया। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय जागरूकता का ही नतीजा है। पीएसपी के सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और फाइलेरिया मरीजों ने लोगों को प्रेरित कर बड़ा सहयोग दिया।

फोटो – ग्रामीणों का ब्लड सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी

कोरान सराय मुखिया कांति देवी ने कहा कि पीएसपी जुड़ने के बाद उन्हें फाइलेरिया की गंभीरता समझ आई। यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो हर घर में मरीज मिल सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे न सिर्फ नाइट ब्लड सर्वे बल्कि आने वाले एमडीए अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here