जगह-जगह श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत, लोहार कल्याण समिति की ओर से भव्य पूजा बक्सर खबर। शहर के रामरेखा घाट स्थित बड़ी मठिया परिसर में बुधवार को लोहार कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़े ही धूमधाम और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई और जिला महासचिव सुदर्शन प्रसाद शर्मा के संचालन में हुए इस आयोजन में पूजा उपासक आम कनौली निवासी बृजेश शर्मा ने धार्मिक विधियों से पूजा सम्पन्न कराई। अगले दिन गुरुवार को विश्वकर्मा रथ नगर भ्रमण का शुभारंभ नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा और समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
रथयात्रा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े, ऊंट और चारपहिया वाहनों के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। समिति के सदस्य बाइक जुलूस की अगुवाई करते नजर आए। यात्रा पीपी रोड, मुनीम चौक, मेन रोड, सिंडिकेट गोलंबर, चरित्रवन, नई बाजार और स्टेशन रोड होते हुए पुनः रामरेखा घाट पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जयकारों से स्वागत किया। मिठाई और पानी की व्यवस्था ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा के समापन के बाद समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर राजदेव शर्मा, परोपकारी शर्मा, अशोक शर्मा, श्रीराम शर्मा, दिलीप शर्मा, गोपाल जी शर्मा, बड़क शर्मा, प्रेम शर्मा, अधिवक्ता गोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, भुआल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मिश्रीलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, अवध बिहारी शर्मा, शिवजी शर्मा, आनंद शर्मा, कामेश्वर शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि, राजेश शर्मा, हजारी शर्मा, अवधेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, रमेश शर्मा, मंगल शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा समेत पूरे विश्वकर्मा समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।