बक्सर खबर। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इसे यादगार और सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। किला मैदान से सुबह सात बजे इसका आगाज किया जाएगा। आयोजन प्रशासन की तरफ से किया गया है। लेकिन पर्यावरण संरक्षण हर जागरुक नागरिक का कर्तव्य है।
इस लिए वे लोग जरुर पहुंचे जो पर्यावरण एवं मानवता के प्रति सजग हैं। इसका आग्रह सदर एसडीओ के के उपाध्याय ने किया है। उन्होंने बताया सुबह सात बजे किला मैदान से रैली निकलेगी। नाथ मंदिर एवं शहर के चरित्रवन इलाके में वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। बक्सर को क्लीन और ग्रीन बनाने का कार्य तभी संभव होगा। जब स्थानीय लोग इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।


































































































