रंगेहाथ ‌‌‌पकड़ा गया आटो लूटकर भागता अपराधी

0
1148

बक्सर खबर। कोरानसराय की पुलिस ने अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। हुआ कुछ यूं की डुमरांव से आटो रिक्शा का चालक सामन ले केसठ प्रखंड के कुरमनपुर गांव के लिए चला। वह कोरानसराय नहर मार्ग से गुजर रहा था। रास्ते में उसे अपराधियों ने रोक लिया। असलहे के बल पर उस गाड़ी से उतार दिया और आटो लेकर भाग निकले। तुरंत ही चालक ने पुलिस को सूचना दी। कोरानसराय की पुलिस ने आटो का पीछा करना शुरू किया। उसे डुभकी गांव के पास पुलिस ने घेर लिया।

यह इलाका कृष्णाब्रह्म थाने के अंतर्गत आता है। हालाकि पुलिस को आता देख दो अपराधी भागने में सफल रहे। एक युवक पक़ड़ा गया। जिसका नाम सुधांशु कुमार उर्फ सचिन है। वह मुरार थाना अंतर्गत चौगाई गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आटो चालक उमेश चौधरी मुरार थाना के अमसारी गांव का निवासी है। उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य दो अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here