-जदयू प्रत्याशी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क
बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी संतोष निराला को आम जन का स्नेह मिल रहा है। रविवार को उन्होंने दर्जन भर से अधिक गांवों का दौरा किया और लोगों से मिलकर अपने लिए मतदान करने का आग्रह किया। वे जहां भी गए लोगों को बताया मैं अपने क्षेत्र और लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सरकार बनाने के लिए आपके पास आया हूं। आपका स्नेह मिलेगा तो हमारे नेता नीतीश जी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने हम सभी के लिए कुछ न कुछ किया है। इस दौरान कई गांवों में उन्हें जनमानस का भरपुर सहयोग मिला।
जिसे देखकर संतोष कुमार निराला और उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ा हुआ है। उनके उनके चुनाव प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वे करमा, कैथहरकला, मानिकपुर, कथराई, सुगहर, बसहीं, अकबरपुर व जलहरा आदि गावों में लोगों से मिले। इस दौरान उनके साथ विवेक प्रजापति, अनिरुद्ध तिवारी, विमलेन्द्र बबलु, प्रमोद राम, जयराम यादव, विजय कुशवाहा, अमित कुशवाहा, रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर समेत एनडीए के अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।
































































































