रेड क्रॉस दिवस पर डीएम ने फहराया झंडा, रक्तदान व स्वास्थ्य जांच का आयोजन

0
16

—–संस्थापक को श्रद्धांजलि, संगोष्ठी में रखे गए विचार                                                                  बक्सर खबर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर गुरुवार को रेड क्रॉस भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सह रेड क्रॉस अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और महिला-बच्चों के लिए निःशुल्क टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस के संस्थापक डोनाल्ड हेनरी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस बार की थीम “एक कदम हमारी तरफ” पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष सौरव तिवारी ने सिविल सर्जन का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नगर परिषद चेयरमैन कमरून निशा का अभिनंदन किया। सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी ने बीते वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा साझा की। जिलाधिकारी ने सोसाइटी के आपदा प्रबंधन व रक्तदान शिविरों की सराहना करते हुए इसे और सशक्त बनाने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। इससे जुड़कर युवा समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें आपदा प्रभारी राजीव सिंह, राज्य प्रतिनिधि सचिन कुमार राय, निमतुल्लाह फरीदी, इंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, हनुमान अग्रवाल, बजरंगी मिश्रा,ओम जी यादव, अनिल केजरीवाल, मनोज राय, अविनाश जयसवाल, कांग्रेस नेता मनोज पांडेय, रविकांत ओझा, मेजर डॉ पीके पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि परमा यादव, विद्या चौबे, कामेश्वर पांडेय, पप्पू मिश्रा, मनोज केसरी समेत अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here