जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में विधिक जागरूकता शिविर

0
53

-सैनिकों और उनके परिजनों को मिलती है विशेष सहायता
बक्सर खबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बक्सर में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के आदेशानुसार आयोजित किए गए शिविर का उद्देश्य सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक परिवारों को निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता  सेवानंद उपाध्याय ने उपस्थित लोगों को

वीर परिवार सैनिक सहायता योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के सिविल विवाद अथवा अन्य कानूनी समस्याओं के समाधान हेतु सैनिक परिवार जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन सतीश चन्द्र पाण्डेय, सेवानिवृत्त मेजर जय कुमार चौबे, पैरा लीगल वॉलंटियर मनन कुमार सिंह सहित सैनिक परिवारों के सदस्य, वीर नारियां एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here