-सरकारी विद्यालयों पर आदेश का सीधा प्रभाव नहीं
बक्सर खबर। ठंड के कारण विद्यालय बंद करने का आदेश दो जनवरी से समाप्त हो रहा है। डीएम के कार्यालय से गुरुवार को नया आदेश जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है, दो जनवरी से विद्यालय खुलेंगे। लेकिन, समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। विद्यालय सरकारी हो अथवा निजी। वे दिन के साढ़े नौ बजे से संचालित होंगे और अपराह्न चार बजे बंद होंगे। यह आदेश कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों के लिए है।
हालांकि इस आदेश का सीधा प्रभाव सरकारी विद्यालयों पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि उनके संचालित होने का समय पूर्व से ही साढ़े नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक का है। ठंड के कारण इसमें थोड़ा सार्थक बदलाव किया जा सकता था। जैसे दिन के दस अथवा साढ़े दस बजे से विद्यालय खुलते। और अपराह्न तीन बजे के लगभग बंद होते। क्योंकि दो दिन की धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। ठंड का प्रभाव बहुत कमजोर नहीं पड़ा।




























































































