बक्सर खबर। बक्सर की नई जिलाधिकारी साहिला हीर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। 11 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे के उपरांत उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह से प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान समाहरणालय में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उनका स्वागत किया। कागजी खानापूर्ति के बाद उन्होंने समाहरणालय सभा कक्ष में सभी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा हम सभी एक टीम की तरह हैं। साथ मिलकर काम करना है। और जिले की प्राथमिकता के अनुरूप बेहतर कार्य करना है।
उन्होंने कहा, प्रशासन की तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। विधि व्यवस्था, आपदा और निर्वाचन। इनमें से एक कार्य फिलहाल संपन्न हो गया है। अन्य दो पर हमें ध्यान देना है। यहां आप सभी को एक जानकारी हम और दिए देते हैं। इससे पहले वर्ष 2005 में सुजाता चतुर्वेदी इस जिले की महिला डीएम बनीं थी। साहिला इस कड़ी में दूसरी ऐसी महिला पदाधिकारी हैं। जिन्हें इस जिले का डीएम बनाया गया है।


























































































