– छात्रों के जेहन में उभर रही नगर परिषद व प्रशासन की मलिन छवी
बक्सर खबर। शहर के जेल मोड पर इन हफ्तों से नाली का गंदा पानी फैला हुआ है। यह नजारा जो आप तस्वीर में देख रहे है। वह वार्ड छह का हिस्सा है। सामने ही शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय उड स्टॉक स्थित है। जहां शहर के हर हिस्से से लोग अपने बच्चों को छोड़ने और ले जाने आते हैं। जब उनके पैर कीचड़ में पडते हैं तो वे पहले नगर परिषद को शब्द अलंकार से नवाजते हैं। उसके बाद आम जन की सुविधा के लिए काम करने वाले हुक्मरान को नकारा बताते हैं। और लगे हाथ मीडिया को भी सुनाते हैं।
इन सबों को जन समस्या से क्या सरोकार, चाटुकारिता से फुर्सत मिले तब तो इस तरफ ध्यान दें। कुल मिलाकर विद्यालय के सामने पर पसरा यह नाली का पानी कई कहानी कहता है। लेकिन, यहां पढ़ने वाले बच्चे जब विद्यालय आते-जाते इस समस्या से दो चार होते हैं। तो उनके जेहन में प्रशासन और नगर परिषद की छवि कैसी उभरती होगी। वह सबसे बड़ा सवाल है। यह शर्मसार करने वाला दृश्य कब तक यथावत रहता है। यह संजीदा प्रशासन और सतर्क नगर परिषद की कार्यशैली पर निर्भर करता है।































































































